Have a query? Let us call you for FREE
X+91
E.g : 9884012345, 01123456789
Office hours: 9:00 am to 9:00 pm IST (7 days a week)
OOPS! We could not find any topic named
Select a subject to see full topic list
तुम पर कौन-कौन धौंस जमाता है? क्यों?
(क) घर में
(ख) स्कूल में
Solution:
(क) घर में – माता-पिता, बड़े भाई-बहन आदि हम पर धौंस जमाते हैं। अक्सर हमारी शरारतों के कारण हम पर धौंस जमाई जाते हैं।
(ख) स्कूल में – क्लास मॉनीटर, टीचर और प्रधानाचार्य जी हम पर धौंस जमाते हैं। जब हम स्कूल में शरारत करते हैं या उनका काम पूरा करके नहीं लाते।
मन करता है चिड़िया बनकर
चीं-चीं चूँ-चूँ शोर मचाऊँ
तुम्हारा मन कब-कब चिड़िया बन जाने को करता है?
Solution:
जब मेरा मन इधर-उधर घूमने को करता है या चिड़िया को उड़ते देखता हूँ, तब मन चिड़िया बन जाने का करता है।
कौन किस पर अकड़ जमाता होगा?
• आसमान में |
.......................................... |
• जंगल में |
.......................................... |
• नदी में |
.......................................... |
• खेल में |
.......................................... |
• स्कूल में |
.......................................... |
• घर में |
.......................................... |
Solution:
• आसमान में |
चाँद या पक्षी आसमान पर अकड़ जमाते होगें। |
• जंगल में |
शेर जंगल का राजा होने के कारण अकड़ जमाता होगा। |
• नदी में |
नदी में मगरमच्छ अकड़ जमाता होगा। |
• खेल में |
खेल में कप्तान या बड़े लड़के छोटो पर अकड़ जामते होगें। |
• स्कूल में |
स्कूल में मॉनिटर, अध्यापक या प्रधानाचार्य सब पर अकड़ जमाते होगें। |
• घर में |
घर में माता-पिताजी, बड़े भाई-बहन अकड़ जमाते होगें। |
तुमने तरह-तरह की मूँछें देखी होंगी।
यहाँ तुम्हारे लिए एक मूँछ बनी है। कुछ मूँछें तुम भी बनाओ और सभी मूँछों को अपने मन से नाम दो।
Solution:
तुम्हारे घर और स्कूल में किसका क्या करने का मन करता है? लिखो और अपनी सूची अपने साथियों से मिलाकर देखो।
नाम |
मन करता है |
|
|
|
|
|
|
|
|
Solution:
नाम |
मन करता है |
दीदी |
खेलना व टी.वी. देखना। |
गीता |
हर समय बाहर घूमना। |
साक्षी |
हवाई जहाज़ में सैर करना। |
रोहित |
खिलौने तोड़ना। |
सामान – तुम्हें चाहिए कोई पतला कागज़, झाड़ू की तीलियाँ, गोंद, टेप, कैंची।
तरीका–
• कागज़ को चौकोर काटो।
• उसमें गोंद या टेप से दो तीलियाँ चिपका लो, जैसा चित्र में दिखाया गया है।
• तीली के निचले हिस्से में पूँछ के लिए एक तिकोना टुकड़ा काटकर चिपका दो।
• पतंग तैयार है।
Solution:
(नोट: इस प्रश्न का उत्तर जैसे पुस्तक में दिया गया है, वैसे ही करना है।)
सूरज आसमान में दौड़ क्यों लगाता होगा?
Solution:
रोज़ संसार को प्रकाश मिल सके इसलिए सूरज आसमान में दौड़ लगाता होगा।
चिड़ियाँ शोर क्यों मचाती होंगी?
Solution:
चिड़ियाँ पेड़ों पर उछल-कूद करके खुश होती होगीं इसलिए शोर मचाती होंगी।
चंदा तारों पर क्यों अकड़ता होगा?
Solution:
चंदा बाकि तारों से बड़ा व ज़्यादा चमकदार है इसलिए अकड़ता होगा।
दादा घर में कैसे धौंस जमाते होंगे?
Solution:
दादा घर में शरारत करने को मना करके, कहीं आने-जाने पर रोक लगाकर धौंस जमाते होगें।
एक मिनट के लिए आँखें बंद करके बिल्कुल चुपचाप बैठ जाओ। ध्यान से आसपास की आवाज़ें सुनो।
अब आँखें खोलो। क्या याद है, तुमने किस-किसकी आवाज़ सुनी थी? नीचे उनके नाम लिखो।
Solution:
हमें पक्षियों की आवाज़, पंखे, टी.वी. या ए. सी. की आवाज़, खेलते या रोते बच्चों की आवाज़, गाड़ियों के हार्न की आवाज़ इत्यादि सुनाई देतीं हैं।
एक मिनट के लिए आँखें बंद करके बिल्कुल चुपचाप बैठ जाओ। ध्यान से आसपास की आवाज़ें सुनो।
इनमें से कौन-कौन बहुत शोर मचा रहे थे?
Solution:
हवाई जहाज़, शोर करते बच्चे, रोता बच्चा इत्यादि बहुत शोर मचा रहे थे।