aap ek chatravas(hostel) mein rahte hai , kuch pathye pustak kharidne ke liye aapko  paiso  ki  avaśyakata hai.    paise mangvate hua apne pita ji ko ek patra likhiye.

नमस्कार मित्र! 
 
केन्द्रीय विद्यालय,
विवेक विहार,
नई दिल्ली
दिनांक: .............
आदरणीय पिताजी,
सादर प्रणाम!
आपका पत्र मिला। यह जानकर प्रसन्नता हुई कि घर में सभी सदस्य स्वस्थ हैं। मैं भी यहाँ कुशलतापूर्वक हूँ। बहुत दिनों से घर आने की सोच रही थी। परन्तु परीक्षा नज़दीक ही हैं। मुझे परीक्षा की तैयारियों के लिए कुछ नई पुस्तकों की आवश्यकता है। इसलिए अपनी पुस्तकें खरीदने के लिए मुझे रुपए चाहिए। अध्यापिका के अनुसार जितनी जल्दी हो सके ये पुस्तकें आ जानी चाहिए। आपने इस महीने के खर्च के जो पैसे दिए थे, वे खत्म होने वाले हैं।
 
अत: आपसे निवेदन है कि कृपा करके एक हज़ार रुपए का इंतज़ाम कर, डाक द्वारा शीघ्र भिजवा दें।  
अब पत्र समाप्त करती हूँ। माताजी को प्रणाम कहिएगा एवं मालविका को प्यार। पत्र अवश्य लिखते रहिएगा। आपके पत्र का इंतज़ार रहेगा।
आपकी आज्ञाकारी पुत्री,
रीना

  • 7

nahi ata kya likh na .........abe try to kar easy hai

  • 0
What are you looking for?