Give me the Summary of the chapter'Is jalpralay mein' ,I have already viewed here..but I need a little big summary,for that chapter.Plzz give it soon....

'इस जल प्रलय में' लेखक ने बाढ़ के कारण हुई त्रासदी का वर्णन किया है। बाढ़ की स्थिति में लोगों को किस तरह की समस्याओं और कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। यह कहानी उसका वर्णन करती है। लेखक ने बड़ी सावधानीपूर्वक बाढ़ से उत्पन्न समस्यों का चित्रण किया है। उसने हर उस छोटे-बड़े क्षण का वर्णन किया है जो हमें उस त्रासदी की सटीक अनुभूति करवा सके। यह घटना पटना शहर की है। सन् 1967 में अट्ठारह घंटे लगातार वर्षा के बाद पुनपुन का पानी निचले हिस्सों में घुस गया था। इसके कारण उन क्षेत्रों को बाढ़ की स्थिति से गुजरना पड़ा था। इस घटना के लेखक स्वयं भुक्तभोगी थे। उन्होंने स्वयं इस त्रासदी को नज़दीक से देखा था। लेखक ने इस घटना से बाढ़ का वास्तविक चित्र प्रस्तुत किया है। बाढ़ की स्थिति से गुज़रते समय किस प्रकार की सावधानी रखनी चाहिए और किस प्रकार की तैयारियाँ करनी चाहिए, लेखक ने इसकी जानकारी दी है। यह पाठ प्रकृति आपदा के समय मनुष्य की विवशता और झेली जाने वाली यातनाओं का बड़ा मार्मिक चित्र प्रस्तुत करता है। अपने इस प्रयास में लेखक बहुत हद तक सफल भी हुए हैं।

  • 4
What are you looking for?