mam/sir how to write the format of shikayat patra..??? plz tell me

परीक्षा भवन,

दिनांक: ...........


सेवा में,

प्रधानाचार्य जी,

राजकीय उच्चतम माध्यमिक बाल विद्यालय,

डिफेंस कालोनी,

नई दिल्ली,

विषय: हिंदी पत्र-पत्रिकाएँ नहीं मँगवाने और घर के लिए पुस्तकें नहीं दिए जाने के लिए शिकायती पत्र।

महोदय/महोदया,

मैं आठवीं कक्षा का छात्र हूँ। मेरा नाम कृष्णा है। हमारे विद्यालय के पुस्तकालय में हिंदी पत्र-पत्रिकाओं का सर्वथा अभाव रहता है। जिसके कारणवश हमें अध्ययन के लिए पर्याप्त पत्र-पत्रिकाएँ नहीं मिल पाती हैं। यदि हमें हिन्दी के किसी कवि या लेखक के विषय पर पुस्तकें चाहिए होती हैं, तो पुस्तकालय की ओर से सदैव निराशा ही हाथ लगती है।

हमारी कक्षा में मेरे जैसे बहुत से विद्यार्थी हैं, जो अध्ययन हेतु पत्र-पत्रिकाएँ नहीं खरीद पाते हैं। हमें इन पुस्तकों के अभाव के कारण ख़ासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं पुस्तकों के सहारे हम अपनी परीक्षा संबंधी तैयारियाँ करते हैं। हमने कई बार इस परेशानी के बारे में लाइब्रेरियन को बताना चाहा परन्तु उन्होंने इसमें अपनी असमर्थता ही दिखाई। जो पुस्तकें विद्यालय के पुस्तकालय में उपलब्ध हैं, उन पुस्तकों को घर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। हमें यही कहा जाता है कि पुस्तकों का अध्ययन पुस्तकालय में ही रहकर करो। विद्यालय में हमारे पास पुस्तकालय के लिए सिर्फ एक घंटे का समय होता है। इतने कम समय में पुस्तकों का अध्ययन करना हमारे लिए संभव नहीं हो पाता।

इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि हमारे लिए हिंदी की नई पत्र-पत्रिकाएँ मँगवाई जाएं व अध्ययन हेतु पुस्तकें घर पर ले जाने की अनुमति प्रदान की जाए। इसके लिए हम आपके सदा आभारी रहेंगे।

धन्यवाद सहित,

आपका आज्ञाकारी शिष्य,

कृष्णा

कक्षा: ..............

  • 5
What are you looking for?