Please give me answer fast
I don't understand this question

मित्र!
हम इस विषय पर आरंभ करके दे रहे हैं। इसे स्वयं विस्तारपूर्वक हमें लिखिए-

यह कथन एकदम सत्य है कि जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वह घर स्वर्ग के समान होता है।  शिक्षा का आरंभ अपने घर से होता है। बच्चों को घर पर जो सिखाया जाता है, वे उसी आचरण को वरण करते हैं।  यदि हम उनके अंदर बड़ों का आदर और सेवाभाव को जागृत करना चाहते हैं, तो  हमें स्वयं इन आचरण का पालन करना पड़ेगा। हमारे जीवन में बड़े-बुजुर्गों का बहुत महत्व होता है। वे हमें गलत मार्ग में बढ़ने से रोकते हैं। उनके अनुभवों से प्रेरणा लेकर हम स्वयं को सही दिशा दे सकते हैं। उनके अनुभव हमारे लिए लाभप्रद हो सकते है। परंपराओं और संस्कृति को समझने में वे सहायता कर सकते हैं। इसलिए हमें उनका आदर करना चाहिए तथा उन्हें सम्मान देना चाहिए।........

  • 0
What are you looking for?