please help me to write short essay

मित्र हम आपको कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं। कृपया इसे आधार बनाकर आप स्वयं लिखने का प्रयास करें। इससे आपके लेखन कौशल का विकास होगा। आप लिखकर हमें भेज भी सकते हैं। हम उसे जाँचने में आपकी सहायता करेगें।
वृक्ष हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। परन्तु हम यह सब जानते हुए भी अपने स्वार्थों के लिए इनकी अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं। हमें अपने घरों, खेतों और वस्तु निर्माण संबंधी आवश्यकताओं के लिए इनका प्रयोग कर रहे हैं। हम इनकी कटाई जितनी तेज़ी से कर रहे हैं, उतनी तेज़ी से हम अपनी जड़ें भी काट रहे हैं। हम यह भूल जाते हैं कि हमारा जीवन इन पर निर्भर है। यदि यही कट गए, तो हमारा जीवन कैसे जीवित रहेगा। वृक्षों के कटाव के कारण आज भंयकर स्थिति उत्पन्न हो गई है। वायुमण्डल में प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही है। यह प्रदूषण मनुष्य के लिए हानिकारक हो गया है। इस प्रदूषण के कारण वायुमण्डल का तापमान लगातार बढ़ रहा है। ध्रूवों में स्थित बर्फ भी इसी कारण लगातार पिघल रही है। यह बर्फ जहाँ हमारी पीने की आवश्यकता को पूरा करती हैं। वहीं यदि यह पिघल जाए, तो समुद्रतल को बढ़ा सकती है, जिससे प्रलय की स्थिति बन सकती है। इन सब समस्याओं को देखते हुए वृक्षों की उपयोगिता पर हमारा ध्यान केंद्रित होता है।

  • 0
What are you looking for?