please help to solve it as i need to learn this

प्रिय मित्र!
 यह प्रश्न आपके द्वारा करनेेे के लिए है। तथापि हम अपने विचार दे रहे हैं।

हम इस संसार में रहते हुए विभिन्न परिस्थितियों से गुजरते हैं हमारे साथ आए दिन छोटी-मोटी घटनाएँ होती रहती है। हर घटना हमें कुछ सिखाती है। ये घटनाएँ हमारे लिए अनुभव होती हैं।  हमारे निर्णय  इन्हीं अनुभवों के  आधार पर  होते हैं। हम अनुभवों के आधार पर आगे का कार्य निर्धारित करते हैं। इसी को व्यवहारिकता कहते हैं। उदाहरण के लिए यदि यदि हम कपड़ों पर प्रेस कर रहे हैं। परन्तु हमें इस बात का अंदाज़ा नहीं होता है कि प्रेस को कितना गर्म रखें कि कपड़ा न जले। एक बार हमसे कपड़ा जल जाएगा परन्तु दूसरी बार हमें इस बात का अनुभव हो जाएगा कि इतने ताप में प्रेस से कपड़े नहीं जलेंगे। यही व्यवहारिक ज्ञान होता है, जो उम्र के साथ बढ़ता चला जाता है। 

  • 0
What are you looking for?