Samasya me saath samasya ka hal mai yogdaan bhi

मित्र
भ्रष्टाचार एक सामाजिक समस्या है। हम इस पर अपने विचार दे रहे हैं। आप इसकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहाँ सबको हर तरह की स्वतंत्रता प्राप्त है। परन्तु इसी भारत के अंदर भ्रष्टाचार भी दिन-पर-दिन बढ़ रहा है। लोग इसी स्वतंत्रता और हमारे देश के लचीले कानून का लाभ उठाते हैं। लोकतंत्र लोगों का तंत्र है। लोग अपनी इच्छा से अपना प्रतिनिधि चुनते हैं। उनका प्रतिनिधि उनका प्रतिनिधित्व संसद में करता है। लोगों को चाहिए कि अपना मत किसी दल के नाम पर न देकर एक सही और शिक्षित व्यक्ति को दें। परन्तु हमारे यहाँ अपने कीमती वोट को दलों के नाम पर व्यर्थ कर दिया जाता है। लोकतंत्र में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा फैलाव इन्हीं प्रतिनिधियों के द्वारा फैलाया गया है। किसी भी तरह का कार्य हो बिना पैसे लिए ये कार्य ही नहीं करते हैं। यह भ्रष्टाचार धीरे-धीरे सरकारी व गैर-सरकारी विभागों तक फैलता चला गया है। इसकी चपेट में अब पूरा भारत जकड़ चुका है। आप यहाँ से अपना कोई भी काम करवाना चाहते हैं, बिना रिश्वत खिलाए काम करवाना संभव नहीं है। मंत्री से लेकर संतरी तक को आपको अपनी फाइल बढ़वाने के लिए पैसे का उपहार चढाना ही पड़ेगा। स्कूल व कॉलेज भी इस भ्रष्टाचार से अछूते नहीं है।  भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए इऩ उपायों को अपना सकते हैं- 1. लोगों को अपने कार्य को करवाने के लिए रिश्वत देना बंद करना पड़ेगा। 2. जो लोग कार्य को करवाने के लिए रिश्वत माँगते हैं, उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही  करनी पड़ेगी। क्योंकि हम चुप रह जाते हैं, तो उनका हौसला बढ़ जाता है। इस तरह वह दूसरों का शोषण करने में भी नहीं हिचकिचाते। 3. सारे देश को इस समस्या पर एकमत होना पड़ेगा। क्योंकि इस समस्या से पार पाने के लिए किसी एक व्यक्ति या एक समूह के योगदान से काम नहीं चलेगा। इसके लिए तो सबको एक जुट होना पड़ेगा। 4. सरकार पर इसके अंकुश के लिए दबाव बनाना पड़ेगा। 5. ठोस कानून बनाने पड़ेगे।

  • 1

आप किसी भी चैलेंज का किस तरह से सामना करते हैं, ये अक्सर ही आपकी सफलता और खुशी का राज़ खोलता है। अगर आप भी किसी समस्या के हल को ढूँढने में अटके हुए हैं, तो पहले इसे समझने की और इसे छोटे-छोटे भागों में बांटने की कोशिश करें। तय करें, कि उस समस्या को लोजीकली सुलझाना है या फिर आप पहले ये सोचना चाहते हैं, कि इसका परिणाम आप पर कैसा प्रभाव डालेगा। लोगों के साथ मिलकर और आपकी समस्या के लिए एक अलग ही नजरिया अपनाकर आपकी समस्या को सुलझाने के क्रिएटिव रास्तों की तलाश करें।

  • 0

What are you looking for?