write about janamasthami in hindi

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
कृष्णजन्माष्टमी भारत में बहुत हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। यह दिवस द्वारिका के राजा और वृंदावन के कृष्ण का जन्मदिवस है। इस दिन इन्होंने जन्म लिया था। आगे चलकर अपने मामा कंस के अत्याचारों से अपने माता-पिता और मथुरावासियों को मुक्त करवाया। कृष्ण की लीला उत्तर भारत के प्रत्येक जन-मानस के अंदर रची-बसी है। श्रावण मास की कृष्ण पक्ष में आने वाली अष्टमी को आधी रात में इन्होंने जन्म लेकर भारतवासियों को धन्य किया था। इस दिन मंदिरों को सजाया-संवारा जाता है। पूरे दिन उपवास रखा जाता है और आधी रात को व्रत खोला जाता है। घर में पकवान बनाए जाते हैं और पूरे परिवार के साथ व्रत को खोला जाता है।

  • 0
What are you looking for?