write eassy on bakra-id in hindi.

 
मित्र!
आपके प्रश्न के उत्तर में हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।
 
मुस्लिम धर्म में 'बकरीद' को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 'बकरीद' का अन्य नाम 'ईद-उल-ज़ुहा' और 'ईद-उल-अज़हा' भी है। 'बकरीद' में अपनी सबसे प्यारी वस्तु की बलि दी जाती है। ईश्वर ने पैगंबर हज़रत इब्राहीम को अपनी सबसे प्यारी वस्तु की बलि देने का हुक्म दिया। इसका अर्थ है कि अपनी प्यारी से प्यारी वस्तु पर मोह न करो। इब्राहीम के लिए सबसे प्यारा बेटा था। इब्राहीम ने एक क्षण की भी देर न की। बेटे को बुलाया। उसे ईश्वर के हुक्म के बारे में बताया। बेटा मुस्कुराया और अपनी गर्दन आगे कर दी। इब्राहीम ने अपने बेटे की बलि दे दी। ईश्वर उनकी भक्ति से इतना प्रसन्न हुए कि उनके बेटे को पुन: जीवित कर दिया। इस दिन को 'बकरीद' के रूप में मनाया जाता है। आजकल प्यारी वस्तु की जगह बकरों की बलि दी जाती है।  

  • 0
What are you looking for?